चावंडिया चारभुजा नाथ फूलडोल महोत्सव व छप्पन भोग आज, होगी विशाल भजन संध्या

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के चावंडिया गांव में आज बुधवार को श्री चारभुजा नाथ फूलडोल महोत्सव एवं विशाल छप्पन भोग के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन हो रहा । ग्रामीणों ने फूलडोल महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली । फूलडोल कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की चावंडिया गांव में फूलडोल महोत्सव का आयोजन आज बुधवार को‌ होगा, आज प्रातः 9:15 बजे चारभुजानाथ मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया, दोपहर 12;15 बजे मंदिर में हवन व शिखर पर ध्वज दंड की स्थापना की गई । वही दोपहर 2:15 बजे छप्पन भोग को दर्शनों के लिए सजाया । सायं 5:15 बजे चारभुजा नाथ व छप्पन भोग की महा आरती की जाएगी । इसके बाद ही चारभुजा नाथ की शोभायात्रा ढोल नगाड़े व गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए रात्रि 8:15 बाजे चामुंडा माता तालाब स्थित फूलडोल पांडाल में पहुंचेगी । इसके बाद रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा । जिसमें श्री देव म्यूजिक सुरास के बैनर तले प्रेम शंकर जाट, तृषा सुथार, धर्मराज मेजा, आयुष शर्मा, धर्मराज शर्मा व गणेश सुथार भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देंगे ।  वही नृत्यांगना हंसा रंगीली, पूजा राजस्थानी व पिंकी कोटा नृत्य की प्रस्तुति देगी ।।